Sunday, February 21, 2016

. सुनो कन्हैया चक्र बनाओ........... सुनो कन्हैया चक्र बनाओ. जन-मानस का चक्र बनाओ। पीड़ित, शोषितों के मस्तक पर फ़ैले शोषण के बादल काट गिराओ सुनो कन्हैया चक्र बनाओ। लक्षय सुनहरा, दुर्गम पथ है इस पथ पे नहीं दम भरना है शांति मार्च नहीं, क्रांति कर्म से भगत सिंह का मान रखना है। प्रखर छवि नवजीवन वाले संघर्ष पुरुष का चक्र बनाओ सुनो कन्हैया चक्र बनाओ। शून्य काल के अधरों पर वस्त्र क्रान्ति के नए सजाओ अंबर भेदी तीर बनाकर तख़्त और ताज को भेद गिराओ कि अब जन मानस का चक्र बनाओ सुनो कन्हैया, चक्र बनाओ।


Majdoor Jha
...... सुनो कन्हैया चक्र बनाओ........... 
सुनो कन्हैया चक्र बनाओ. 
जन-मानस का चक्र बनाओ। 
पीड़ित, शोषितों के मस्तक पर 
फ़ैले शोषण के बादल काट गिराओ
सुनो कन्हैया चक्र बनाओ।
लक्षय सुनहरा, दुर्गम पथ है
इस पथ पे नहीं दम भरना है
शांति मार्च नहीं, क्रांति कर्म से
भगत सिंह का मान रखना है।
प्रखर छवि नवजीवन वाले
संघर्ष पुरुष का चक्र बनाओ
सुनो कन्हैया चक्र बनाओ।
शून्य काल के अधरों पर
वस्त्र क्रान्ति के नए सजाओ
अंबर भेदी तीर बनाकर
तख़्त और ताज को भेद गिराओ
कि अब जन मानस का चक्र बनाओ
सुनो कन्हैया, चक्र बनाओ।

No comments:

Post a Comment