Sunday, January 31, 2016

Khap पंचायतें समाज के लिए उपयोगी: खट्टर

Khap पंचायतें समाज के लिए उपयोगी: खट्टर


 के संबंध में खट्टर ने कहा, ‘एकाध घटना या गलती खाप पंचायत को पूरी तरह गलत नहीं बनाती। यहां तक कि इंसान और संस्थाएं भी गलती करती हैं। खाप पंचायतों की अपनी एक ताकत है।’
गौवध और गौमांस खाने के मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमने अपने राज्य में गौवध पर प्रतिबंध लगा दिया है और हमें मुस्लिमों का भी समर्थन हासिल है। राज्य विधानसभा में विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया है।’
बंगाल जैसे राज्यों में गौवध को प्रतिबंधित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा, ‘मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हमारे यहां कोई गौवध को सकारात्मक तरीके से नहीं लेता।’ अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सबसे बड़ी उपलब्धि भरोसा बहाली की है। लोग अब यह महसूस करते हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा। अब कोई कांड नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार के पिछले शासनकाल में भ्रष्टाचार बहुत अधिक था। हमने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार किया है। भ्रष्टाचार को हम कतई बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। हमने कामकाज में सुधार और पारदर्शिता सुनिश्चित की है।’
पंचायत चुनाव में शैक्षणिक योग्यता तय करने संबंधी सरकार द्वारा पारित कानून पर उन्होंने कहा, ‘इस पर शानदार प्रतिक्रिया मिली है। एक नया नेतृत्व आया है और भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहते हैं कि केंद्र द्वारा राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए इसी प्रकार के कानून पास किए जाएं, खट्टर ने कहा, ‘यदि ऐसी कोई पहल होती है तो मैं उसका समर्थन करूंगा। ऐसा करना केंद्र के हाथ में है।’
खट्टर मार्च में गुड़गांव में आयोजित किए जाने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2016’ से पूर्व यहां एक रोड शो के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि कोलकाता के उद्योगिपतियों को आमंत्रित करने का मकसद उन्हें हरियाणा में अपने आधार का विस्तार करने का मौका प्रदान करना है।
-एजेंसी

No comments:

Post a Comment