Tuesday, January 26, 2016

स्तालिन-लेनिनवादी पार्टी की मुख्य विशेषताएँ - मज़दूर बिगुल पार्टी को सर्वप्रथम मज़दूर वर्ग का अग्रदल (हिरावल दस्ता) होना चाहिए। उसे मज़दूर वर्ग के सर्वोत्तम लोगों को ग्रहण करना चाहिए और उनके अनुभव, उनकी क्रान्तिकारी क्षमता और अपने वर्ग की नि:स्वार्थ सेवा की उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

पार्टी मज़दूर वर्ग का अग्रदल है
पार्टी को सर्वप्रथम मज़दूर वर्ग का अग्रदल (हिरावल दस्ता) होना चाहिए। उसे मज़दूर वर्ग के सर्वोत्तम लोगों को ग्रहण करना चाहिए और उनके अनुभव, उनकी क्रान्तिकारी क्षमता और अपने वर्ग की नि:स्वार्थ सेवा की उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। किन्तु पार्टी वास्तव में अग्रदल तभी बन सकती है जब वह क्रान्तिकारी सिद्धान्त के अस्त्र से लैस हो और उसे आन्दोलन एवं क्रान्ति के नियमों का ज्ञान हो। ऐसा न होने से वह सर्वहारा आन्दोलन का संचालन और सर्वहारा क्रान्ति का नेतृत्‍व करने में समर्थ न हो सकेगी। मज़दूर वर्ग का आम हिस्सा जो कुछ सोचता और अनुभव करता है, पार्टी का काम अगर उसे ही व्यक्त करने तक सीमित रहा, अगर पार्टी स्वत:स्फूर्त आन्दोलन की पूँछ बनकर उसके पीछे–पीछे घिसटती रही, अगर वह उक्त आन्दोलन की राजनीतिक उदासीनता और जड़ता को दूर करने में समर्थ न हुई, अगर वह मज़दूर वर्ग के क्षणिक हितों के ऊपर न उठ सकी, और अगर वह जनता की चेतना को सर्वहारा के वर्गहितों के धरातल तक पहुँचाने में समर्थ न हुई तो फिर पार्टी एक वास्तविक पार्टी नहीं बन सकती। पार्टी को मज़दूर वर्ग के आगे–आगे चलना चाहिए, मज़दूर वर्ग से बहुत आगे तक देखना चाहिए और उसका नेतृत्‍व करना चाहिए, उसे स्वत:स्फूर्त आन्दोलन के पीछे–पीछे नहीं चलना चाहिए। “पिछलग्गूपन” का उपदेश देने वाली दूसरे इण्टरनेशनल की पार्टियाँ पूँजीवादी नीति की ही वाहक हैं और सर्वहारा वर्ग को पूँजीपतियों के हाथों की कठपुतली बना देने की कोशिश करती हैं। जो पार्टी सर्वहारा वर्ग के अग्रदल का काम करती हो, जो जनता की चेतना को सर्वहारा के वर्गहितों के धरातल तक पहुँचाने में समर्थ हो, सिर्फ़ वही पार्टी सर्वहारा वर्ग को “मज़दूर सभावाद” के पथ से उबार कर उसे एक स्वतन्त्र राजनीतिक शक्ति में परिणत कर सकती है।
पूरा लेख इस लिंक से पढ़ें
पार्टी को सर्वप्रथम मज़दूर वर्ग का अग्रदल (हिरावल दस्ता) होना चाहिए। उसे मज़दूर वर्ग के सर्वोत्तम लोगों को ग्रहण करना चाहिए और उनके अनुभव, उनकी क्रान्तिकारी क्षमता और अपने वर्ग की नि:स्वार्थ सेवा की उनकी भावना का प्रतिनिधित्व करना चाहिए। किन्तु पार्टी वास्तव में अग्रदल…
MAZDOORBIGUL.NET

No comments:

Post a Comment