बंगाल में बमों की इंडस्ट्री का जलवा बहार है तो फिजां चांदमारी ।
मुर्शिदाबाद में माकपा एजंट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है तो बाकी जिलों की क्या कहें,खास कोलकाता में जनता का आखेट है।
संकट यह है कि कानून व्यवस्था नदारद है, केंद्रीय वाहिनी मूक दर्शक है और समाजविरोधी जमकर बूथों पर कब्जा कर रहे हैं,वोटरों का खून बहा रहे हैं और चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान की रट लगाये हुए है।राजनीतिक दलों के बीच नहीं,समाजविरोधी गिरोह के बीच सीधा मुकाबला है यह लोकतंत्र उत्सव।
एक्सकैलिबर स्टीवेंस विश्वास
हस्तक्षेप
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 62 सीटों के लिए मतदान जारी है. जगह-जगह से हिंसक झड़पों की खबरें हैं।हिंसा और लू के बावजूद बंपर वोटिंग है। हालात ये हैं कि मतदान शुरू होने के अगले 4 घंटे बाद सबसे ज्यदा वोटिंग मुर्शिदाबाद में दर्ज की गई। यहां 22 सीटों पर चल रहे मतदान में 42.99 फीसद वोटिंग हुई है। वहीं नदिया की 17 सीटों पर 40.78 जबकि बर्दवान में 37.33 फीसद वोटिंग हुई। उत्तरी कोलकाता में 32.71 वोट चार घंचे में पड़ चुके हैं।
মুর্শিদাবাদ: চুতর্থ দফার ভোটে মুর্শিদাবাদে হিংসার বলি এক। ডোমকল কেন্দ্রের জিতপুরের কাছে, শিরোপাড়ার নতুনপাড়া প্রাইমারি স্কুলের বুথের সামনে সিপিএম এজেন্টকে গুলি করে
উত্তেজনা শহরে: ছাপ্পাভোট, ভোটারদের হুমকি, খবর সংগ্রহে গিয়ে আক্রান্ত এবিপি আনন্দ
कोलकाता में एबीपी आनंद के मडियाकर्मी पर सत्ता का हमला
কলকাতা: বেলেঘাটা কেন্দ্রের দেশবন্ধুনগর স্কুলের সামনে আক্রান্ত এবিপি আনন্দ। বুথের...
উত্তপ্ত চতুর্থ দফা:মারে নাক-মুখ ফাটল ভোটারের, কান কেটে পা ভাঙা হল সিপিএম কর্মীর
বর্ধমান ও নদিয়া: জেলায় অব্যাহত সন্ত্রাস। নদিয়ার গয়েশপুরে দুই সিপিএম এজেন্টকে মারধর। #...
फोटो सौजन्यःएबीपी आनंद
एक लाख सुरक्षा कर्मियों की पहरेदारी के मध्य चुनाव आयोग की सख्ती के बाद लू के कहर झेलकर बूथों तक पहुंचने वाले वोटरों के लिए कयामत है और बंगाल में लोकतंत्र महोत्सव में नतीजा चाहे कुछ भी हो,खून बहने का सिलिसिला नतीजे घोषित होने औरक नई सरकार की सत्ता संभालने के बावजूद जारी रहने का अंदेशा है।
जनादेश निर्माण के सिलसिले में राजनीतिक दलों के सत्ता संघर्ष की बजाय कुल किस्सा परस्परविरोधी समाजविरोधी तत्वों के सम्मुख समर में फंसे आम नागरिकों के हिंसा के शिकार हो जाने का किस्सा है।
वोटरों की बजाय भूतों का नाच लोकतंत्र का अनिवार्य किस्सा और हिस्सा दोनों है और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव दूर की कौड़ी है । गौरतलब है कि तीसरे चरण के चुनाव में 4 जिलों की 62 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।बंगाल में आज मुर्शिदाबाद, नादिया, बर्दवान और नॉर्थ कोलकाता में वोटिंग हो रही है। इन चार जिलों में कुल एक करोड़ 37 लाख मतदाता आज 418 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे जिसमें से 34 महिला उम्मीदवार हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 16 हजार 461 पोलिंग बूथ की व्यवस्था की है।
संकट यह है कि कानून व्यवस्था नदारद है, केंद्रीय वाहिनी मूक दर्शक है और समाजविरोधी जमकर बूथों पर कब्जा कर रहे हैं,वोटरों का खून बहा रहे हैं और चुनाव आयोग शांतिपूर्ण मतदान की रट लगाये हुए है।
लोकतंत्र का सच यह है कि राजनीतिक दलों के बीच नहीं,समाजविरोधी गिरोह के बीच सीधा मुकाबला है यह लोकतंत्र उत्सव।
पहले से शिकायत थी कि भूत बिरादरी गंगा पार होकर बीरभूम से मुर्शिदाबाद फतह करने के लिे रवानगी कर चुके हैं।
भूतों के सिपाहसालार बीरभूम में बैठे बीरभूम का खामियाजा नदिया और मुर्शिदाबाद से लेकर वर्धमान में वोटरों को भुगतने के लिए मजबूर करने वाले हैं तो खास कोलकाता में शक्ति परीक्षण है क्योंकि उत्तर कोलकाता के सातों विधानसभा इलाकों में बड़ी तादाद में भाजपाई वोट हैं।
दूसरी ओर खंडकोष में सरेआम वोटरों को डरायाधमकाया जा रहा है तो रायना में बूथों में विपक्षी एजंटों का प्रवेश निषेध है।
जहां जोड़ासांको में भाजपा की सीधी टक्कर तृणमूल कांग्रेस से है,वहीं माणिकतला से लेकर बैलेघाटा और काशीपुर में भी भाजपा ने मुकाबला तिकोना बना दिया है और भाजपा के वोट टूटने से सीधा फायदा वाम कांग्रेस को होने के आसार है।
सत्ता वर्चस्व के लिए शौचागार तक को कोलकाता में बूथ बना दिया गया है,जहां केंद्री वाहिनी या पुलिस आस पास भटक नहीं रही है और भूत बिरादरी वोटिंग निबटाते हुए वोटरों से सीधे निबट रही है।
बमों की इंडस्ट्री का जलवा बहार है तो फिजां चांदमारी है।मुर्शिदाबाद में माकपा एजंट की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है तो बाकी जिलों की क्या कहें,खास कोलकाता में जनता का आखेट है।
कौन कहता है कि विकास नहीं हुआ है,अपराधकर्म का विकास देश के किसी और हिस्से में हुआ नहीं है और सत्ता के सौजन्य से यह बंगाल की संस्कृति है।
मुर्शिदाबाद में सुबह सुबह डोमकल में तीसरे चरण के मतदान का पहला शिकार माकपा के एजंट ताहिदुल इस्लमा बन गये।शिरपाड़ा के 173 नंबर बूूथ के बाहर बमबाजी में वे मारे गये।उन्हें बूथ के बाहर खींचकर मार दिया गया।बूथ के आसपास गोलियों की बरसात भी होती रही।डोमकल में हुई इस हत्या के प्रकरण में महिला पंचायत प्रधान के पति कमराज्जुमान अभियुक्त हैं।
इसके साथ डोमकल में माकपा के प्रत्याशी अनिसुर रहमान से बदसलूकी भी की भूत बिरादरी ने।मजा यह है कि इस हत्या के बाद भी उस बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा।हांलािक गनीमत है कि चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंच गयी और आयोग ने जिला शासक से रपट भी मांग ली।
नदिया में मिला बम
नदिया जिले में वोटर शिक्षक दंपत्ति पर भूतों ने हमला कर दिया।उन्हें भूतों ने बेरोकटोक धुन डाला तो उंगली फट गयी।
इसी नदिया जिले के सगुना में बूथ के बाहर वम बरामद हुआ।बूथ के पाचासमीटर के दायरे में यह बरामदगी हुई।
नदिया के गयेशपुर में सत्तादल पर माकपा के दो एजंटों से मारपीट का आरोप है।माठपाड़ा प्राथमिक विद्यालय के 224 और 225 नंबर बूथों में माकपा एजंट सुजित घो, और राखालशील से मारपीट की गयी।आरोप है कि गयेशपुर के ज्यादातर बूथों में विपक्ष के एजंट घुस ही नहीं सकें।
बेलेघाटा में फर्जी मतदान
खस कोलकाता के बेलेघाटा विधानसभा इलाके में कोलकाता पौरनिगम विद्यालय में फर्जी मतदान के मामले में दो लोग गिरफ्तार किये गये।वहां वोटरों ने हावड़ा के मतदाता पहचान पत्र दिखाकर वोट डालने की कोशिश कर रहे थे।संदेहजनक गितिविधियों के आरोप में सात लोग हिरासत में हैं।
बेलेघाटा 33 नंबर बूथ पर फर्जी मतदान कराने का आरोप है स्थानीय तृणमूल नेतृत्व के खिलाफ।वहां माकपा के एजंट को बूथ में घुसने से रोका गया।फिर आरोप सत्तादल के विरुद्ध है।इसके अलावा राजा मनींद्र रोड के 251 और 252 नंबर बूथों में बी माकपा के एजंटों को रोका गया।
वर्धमान में हिंसा
वर्धमान के आउशग्राम उच्च विद्यालय के 107 नंबर बूथ पर सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार लगी थी।तो वर्धमान के मंगलकोटके कुलसोना गांव के 167,168,169 नंबर बूथों में तनाव है।वहां वोटरों को भूतों ने धुन डाला।
मौके पर चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक पहुंच गये हैं,ऐसी खबर है।
मुर्शिदाबाद में कांग्रेस पर हमला
मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा में कांग्रेसपर हमला हुआ है।कांग्रेस कार्यकर्ता साधन माल और बासु माल के सर फोड़ दिये भूतों ने।उन्हें गर से बाहर निकालकर धुन डाला।आरोप सत्तादल के खिलाफ है।
इसके विपरीत अधिकारियों ने बताया कि राज्य पुलिस को मतदान केन्द्र के भीतर गंभीर स्थितियों में तभी प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जब पीठासीन अधिकारी ऐसा चाहेंगे। इसी तरह केन्द्रीय बलों के हरेक मोबाइल यूनिट की मदद के लिए राज्य पुलिस के एक जवान की भी सहयता ली जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि असम में मतदान समाप्त होने के कारण वहां तैनात सुरक्षा बलों के अब पश्चिम बंगाल आ जाने के चलते बलों की संख्या में बढ़ोतरी संभव हुई है। अर्धसैनिक बलों की दृश्यता को बढ़ाने के लिए वाहनों पर साफ शब्दों में 'सेन्ट्रल फोर्सेस' लिखा गया है। इसके अलावा उनके वाहनों में हूटर या साइरन भी लगाया गया है।
फिर बंगाल जीतने आ रहे हैं प्रधानमंत्री
पिछले लोकसभा चुनाव से अब तक बंगाल में कमल की खेती करने में सिरे से नाकाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बंगाल फतह करने के मकसद से गुरुवार को चौथी बार बंगाल के दौरे पर आयेंगे। वह गुरुवार को बसीरहाट के भाबला स्कूल ग्राउंड में अपराह्न तीन बजे और हावड़ा के गोलमोहर मैदान में चार बजे चुनावी रैली करेंगे।
गौरतलब है कि दक्षिण बंगाल में वोट बढ़ाने के लिए हफ्तेभर में भारत के प्रधानमंत्री की यह दूसरी बंगाल यात्रा है। उन्होंने 17 अप्रैल को शहीद मीनार मैदान और नदिया जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया था। खबर है कि सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री गुरुवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।
गौरतलब है कि हावड़ा के गुलमोहर मैदान में आयोजित सभा में उत्तर हावड़ा से भाजपा की उम्मीदवार रूपा गांगुली, मध्य हावड़ा से उम्मीदवार संजय सिंह, बाली से प्रत्याशी कौशिक चक्रवर्ती, शिवपुर के राम प्रसाद भट्टाचार्या, संकराईल से प्रभाकर पंडित, पांचला से भवानी प्रसाद राय, उलबेडिया से पापिया मंडल, उलबेड़िया उत्तर से आनंद पंडित, उलबेडिया दक्षिण से सोमनाथ साधुखां, श्यामपुर से समीरण राय, आमता से डॉ सुमन सरकार, उदयनारायमपुर से भोला समुई, जगतबल्लभपुर कौशीक मुखर्जी और डोमजूर के भाजपा उम्मीदवार जयंत दास के साथ हावड़ा के सटे अन्य जिलों के भी भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश स्तर के नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।
No comments:
Post a Comment