कन्हैया कुमार ने अपने 45 मिनट के बेहतरीन भाषण में उन देशभक्त वकीलों के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा, जिन्होंने पुलिस की सरपरस्ती में पटियाला हाउस में उसे इतना पीटा था कि उन्हीं के शब्दों में 'उसने पैंट गीला कर दिया था'। 29 साल की उम्र में इतना बड़प्पन ! मैं अभिभूत हो गया। अब मैं उन घटिया लोगों को वापस लेने को तैयार हूँ, जिन्हें उनके घटिया सोच और अश्लील भाषा के चलते पिछले तीन सप्ताह में फेसबुक की मित्रमंडली से मैंने निकाल बाहर किया था।

No comments:
Post a Comment