Saturday, March 26, 2016

ये खादी का कुर्ता पहने जिस शख्स को पुलिस वाला हथकड़ी बांध कर ले जा रहा है वह इस ज़माने का सबसे बड़ा अपराधी है ၊ हथकड़ी में बंधे हुए इस व्यक्ति का नाम शैबल जाना है ၊ यह एक डाक्टर है ၊ इसका अपराध यह है कि यह व्यक्ति मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद आम डाक्टरों की तरह पैसा कमाने में नहीं जुटा ၊ इस अपराधी डाक्टर नें गरीब मज़दूरों की सेवा करने का प्रण किया ၊ तीस साल से यह डाक्टर मज़दूरों का इलाज करता है ၊ १९९२ में पुलिस ने भिलाई में मज़दूरों की सभा पर गोलियां चलाई ၊ १६ मज़दूर मर गये ၊ सैंकड़ों मज़दूर घायल हो गये ၊ इस डाक्टर नें घायल मज़दूरों का इलाज किया ၊ सरकार नें इस डाक्टर पर मुकदमा बना दिया ၊ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार नें इसी हफ्ते इस डाक्टर को उस पुराने मुकदमें में पकड़ कर जेल में डाल दिया है ၊ हांलाकि इस बूढ़े डाक्टर के भाग जाने का कोई अंदेशा नहीं है फिर भी बेइज्ज़ती करने के लिये डाक्टर को हथकड़ी से बांध कर घुमाया जा रहा है ၊ हम अदालत से मांग करते हैं कि, पैसे के पीछे ना भागने और गरीब मज़दूरों का इलाज करने के अपराध में इस डाक्टर को ऐसी सख्त से सख्त सज़ा दी जाय कि कोई भी देशभक्त भारतीय भूल कर भी गरीबों की सेवा करने की सोच भी ना सके ၊ ये गरीब मज़दूर ही अदानी , अम्बानी, माल्या और जिंदल साहब के दुश्मन हैं ၊ और जो अदाणी और माल्या जी का दुश्मन है वो भाजपा का दुश्मन है ၊ और जो भाजपा का दुश्मन है वही देशद्रोही है ၊ तो अब जो देशद्रोही मजदूरों की सेवा करेगा भाजपा उसे ऐसे ही हथकड़ी पहना देगी ၊ ये कोई गांधी का जमाना थोड़े ही है ၊ अच्छे दिन आ गये हैं ၊ बोलिये भारत माता की जय

Himanshu Kumar's photo.
Himanshu Kumar added 2 new photos.
ये खादी का कुर्ता पहने जिस शख्स को पुलिस वाला हथकड़ी बांध कर ले जा रहा है वह इस ज़माने का सबसे बड़ा अपराधी है ၊ हथकड़ी में बंधे हुए इस व्यक्ति का नाम शैबल जाना है ၊ यह एक डाक्टर है ၊ इसका अपराध यह है कि यह व्यक्ति मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद आम डाक्टरों की तरह पैसा कमाने में नहीं जुटा ၊ इस अपराधी डाक्टर नें गरीब मज़दूरों की सेवा करने का प्रण किया ၊ तीस साल से यह डाक्टर मज़दूरों का इलाज करता है ၊ १९९२ में पुलिस ने भिलाई में मज़दूरों की सभा पर गोलियां चलाई ၊ १६ मज़दूर मर गये ၊ सैंकड़ों मज़दूर घायल हो गये ၊ इस डाक्टर नें घायल मज़दूरों का इलाज किया ၊ सरकार नें इस डाक्टर पर मुकदमा बना दिया ၊ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार नें इसी हफ्ते इस डाक्टर को उस पुराने मुकदमें में पकड़ कर जेल में डाल दिया है ၊ हांलाकि इस बूढ़े डाक्टर के भाग जाने का कोई अंदेशा नहीं है फिर भी बेइज्ज़ती करने के लिये डाक्टर को हथकड़ी से बांध कर घुमाया जा रहा है ၊ हम अदालत से मांग करते हैं कि, पैसे के पीछे ना भागने और गरीब मज़दूरों का इलाज करने के अपराध में इस डाक्टर को ऐसी सख्त से सख्त सज़ा दी जाय कि कोई भी देशभक्त भारतीय भूल कर भी गरीबों की सेवा करने की सोच भी ना सके ၊ ये गरीब मज़दूर ही अदानी , अम्बानी, माल्या और जिंदल साहब के दुश्मन हैं ၊ और जो अदाणी और माल्या जी का दुश्मन है वो भाजपा का दुश्मन है ၊ और जो भाजपा का दुश्मन है वही देशद्रोही है ၊ तो अब जो देशद्रोही मजदूरों की सेवा करेगा भाजपा उसे ऐसे ही हथकड़ी पहना देगी ၊ ये कोई गांधी का जमाना थोड़े ही है ၊ अच्छे दिन आ गये हैं ၊ बोलिये भारत माता की जय ၊Himanshu Kumar's photo.

No comments:

Post a Comment