Tuesday, June 21, 2016

योग का UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन का सिलेबस देखिए। 100 नंबर का इसमें एक पेपर है। इसमें चार टॉपिक पढ़ना है। सांख्य योग, गीता, उपनिषद और ईश्वर और मनुष्य का संबंध।


Dilip C Mandal
योग का किसी धर्म से कोई लेनादेना नहीं है। ऐसा कहने वाले सरासर झूठ बोल रहे हैं। आश्चर्य है कि योग ने उन्हें सच बोलने की तमीज़ नहीं सिखाई।
योग का UGC यानी यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन का सिलेबस देखिए। 100 नंबर का इसमें एक पेपर है। इसमें चार टॉपिक पढ़ना है। सांख्य योग, गीता, उपनिषद और ईश्वर और मनुष्य का संबंध।
इसलिए धोखे में न रहें। योग मतलब सिर्फ कसरत करना नहीं है। सिलेबस के मुताबिक, यह भी पढ़ना है कि रिश्तेदारों के साथ युद्ध करना क्यों जरूरी है। सिलेबस देखिए। पूरे सिलेबस का लिंक कमेंट में है।
इस सौ नंबर के अलावा 35 नंबर संस्कृत का है। बाकी पेपर में भी ढेर सारा धर्म है।
लेकिन यह अच्छा है कि किसी धर्म के लोगों ने योग का विरोध नहीं किया। वरना दादरी और कैराना के साथ RSS इसे भी चुनावी मुद्दा बना लेता।
वैसे मुझे लगता है कि योग एक खास बिरादरी के लिए मनरेगा है। योगा ट्रेनर की काफी नौकरियाँ निकलेंगी। कोर्स में संस्कृत को शामिल करके सरकार ने खेल कर दिया है।

No comments:

Post a Comment