इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा ने कहा है कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला के साथ किए गए सलूक को मेरे साथ दोहराया जा रहा है। उनका कहना है कि रोहित और जेएनयू के कन्हैया कुमार के बाद केंद्र सरकार के निशाने पर अब खुद हैं, उनके पिछले 6 महीने के कार्यकाल के दौरान उन्हें लगातार मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता रहा है और अब विश्वविद्यालय प्रशासन उनके एडमिशन को ही गलत बता कर न सिर्फ उनका एडमिशन रद्द करने की फिराक में है बल्कि उन्हें पद से हटाकर उनका पद एबीवीपी से छात्रसंघ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह को सौंप सकता है।

No comments:
Post a Comment