नवीनतम पारिभाषिक शब्दावली
बेक़सूर मन्सूर को नाहक़ दारो - रसन पर खींचो हो "
अब देवासुर संग्राम दुबारा होगा
सारे छलियों का वारा न्यारा होगा
तुम्हारा देश सेठ की तिजोरी में
हमारा देश बाजरे की बाली में
तुम्हारा देस दरोगा की थुल थुल तोंद में
हमारा देश कृषक के सुगठित भुजदंड में
तुम अपने देश में रहो , हम अपने में
अब देवासुर संग्राम दुबारा होगा
सारे छलियों का वारा न्यारा होगा
तुम्हारा देश सेठ की तिजोरी में
हमारा देश बाजरे की बाली में
तुम्हारा देस दरोगा की थुल थुल तोंद में
हमारा देश कृषक के सुगठित भुजदंड में
तुम अपने देश में रहो , हम अपने में

---------------------------------------
गला , गर्दन , ग्रीवा , जिव्हा, आँख , हाथ , पैर , कलेजा , फेफड़ा , गुर्दा , सर , कपाल , मस्तक , बांह , कलाई , टांग , लेग पीस , भांग , गांजा , पतंग , मांझा , काटो , रेतो , छीलो , रगेदो , नोचो , खसोटो , तोड़ो , उखाड़ो , पछाड़ो , खदेड़ो , लपकाओ , चहेटो , पटको , रौंदो , क़लम करो , बलम करो , सास , उपहास , अट्टहास , धारावाहिक , मनोरंजन , तनो रंजन , धनो रंजन , बहू , लहू , कुत्ता , जुत्ता , कव्वा , हव्वा , पव्वा , गिद्द , साधू , सिद्ध , झंडा , डंडा , मुस्टंडा , कन्दोम , सिरिंज , बीड़ी का ठुड्ढा , द लाफिंग बुड्ढा ,पाकिस्तान , सियाचिन , माँ भारती , माँ भारती ।
दांत पीसो , आँखें तरेरो , आंसू भर लाओ , मुट्ठी भींचो , पैर पटको , पल्लू कमर से बाँध ललकारो ,उंगली दिखाओ , चिंघाड़ो , सर क़लम की धमकी दो , गला रुंधाओ , लानत भेजो तभी भाषण में देश भक्ति , वरना बकवास , ड्रामा , दिखावा , छलावा ।

No comments:
Post a Comment