Saturday, July 23, 2016

दो महीने से गायब है मैराथन बॉय बुधिया, CWC ने फिल्म निर्माता से मांगी जानकारी।

दो महीने से गायब है मैराथन बॉय बुधिया, CWC ने फिल्म निर्माता से मांगी जानकारी। 

Written by : एजेंसियां, Date : 2016-07-17 

भुवनेश्वर। मैराथन बॉय बुधिया को लेकर खोरधा की बाल कल्याण समिति ने मुंबई के एक फिल्म निर्माता को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है। बुधिया कथित तौर पर करीब दो महीने से लापता है। सीडब्ल्यूसी ने निर्माता सुभामित्रा सेन को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। 

सीडब्ल्यूसी ने नगर पुलिस को गुमशुदगी का एक मामला दर्ज करने और बुधिया का पता लगाने को भी कहा है। बुधिया कहां है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वह 10 मई को एक खेल छात्रावास से रवाना हुआ था। बुधिया ने 2006 में चार साल की उम्र में भुवनेश्वर से पुरी तक 65 किलोमीटर की दूरी दौड़कर 7 घंटे दो मिनट में पूरी की थी। 

उसका नाम 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में भी शामिल किया गया था। अभी वह 14 साल का है। बताते चलें कि 5 अगस्त को बुधिया के जीवन पर आधारित निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म 'बुधिया सिंह- बॉर्न टू रन' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता मनोज वाजपेयी ने बुधिया के कोच बिरंची दास का किरदार निभाया है।

No comments:

Post a Comment