Friday, July 8, 2016

आइएस जैसे शैतानी साम्राज्य का उदय इराक़ की कब्र से जरूर हुआ , लेकिन क्या वो अमरीकी -बर्तानवी महाशैतानी साम्राज्य की ही संतति नहीं है ? आतंकवाद से लड़ना है तो असली आतंकवादी को पकडिए. बुश-ब्लेयर पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने के लिए चल रहे विश्वव्यापी अभियान का समर्थन कीजिए.

इराक़ पर हमले के बारे में जो बात सभी जानने वाले जानते थे , चिल्कौट ने उसे आधिकारिक तौर पर कह दिया है . सिद्ध हुआ कि इराक़ पर जो हमला हुआ , वह केवल आतंक फैलाने के लिए किया गया.
शक्तिशाली हो रहे आधुनिक धर्मनिरपेक्ष इराक़ को मटियामेट करने के लिए हुआ. दुनिया की एक प्राचीनतम सभ्यता का विध्वंस हुआ . लाखों मासूम बच्चों और नौजवानों का क़त्ल हुआ , लाखों अपाहिज हुए , बेघर हुए , दरबदर हुए .
आइएस जैसे शैतानी साम्राज्य का उदय इराक़ की कब्र से जरूर हुआ , लेकिन क्या वो अमरीकी -बर्तानवी महाशैतानी साम्राज्य की ही संतति नहीं है ?
आतंकवाद से लड़ना है तो असली आतंकवादी को पकडिए. बुश-ब्लेयर पर युद्ध अपराध का मुकदमा चलाने के लिए चल रहे विश्वव्यापी अभियान का समर्थन कीजिए.

No comments:

Post a Comment