Friday, July 8, 2016

Dilip C Mandal दैनिक जागरण के मालिक ने अखिलेश यादव से पूछा था कि यूपी पुलिस में कितने यादव हैं. अब वे नरेंद्र मोदी से पूछ सकते हैं कि उनकी लगभग आधी कैबिनेट एक ही जाति से क्यों भरी हुई है. वित्त, विदेश, एचआरडी, रेल, रक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, ट्रांसपोर्ट, कॉर्पोरेट अफेयर्स, केमिकल एंड फर्टिलाइजर, प्रवासी मामले...

दैनिक जागरण के मालिक ने अखिलेश यादव से पूछा था कि यूपी पुलिस में कितने यादव हैं. अब वे नरेंद्र मोदी से पूछ सकते हैं कि उनकी लगभग आधी कैबिनेट एक ही जाति से क्यों भरी हुई है. वित्त, विदेश, एचआरडी, रेल, रक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, संसदीय कार्य, ट्रांसपोर्ट, कॉर्पोरेट अफेयर्स, केमिकल एंड फर्टिलाइजर, प्रवासी मामले....

यूनियन कैबिनेट में कुल 26 मंत्री हैं. जिनमें...
यादव = 00
कुर्मी, पटेल = 00
जाटव = 00
कुशवाहा, मौर्या = 00
मल्लाह, निषाद = 00
लिंगायत = 00
अंसारी, जुलाहा = 00
वन्नियार = 00
कपू = 00
नायर = 00....और संख्या की दृष्टि से ये भारत की कुछ सबसे बड़ी जातियां हैं. ऐसे में 26 में से 9 मंत्री एक ही जाति से बनाना और वह भी उस जाति से जिसकी संख्या काफी कम है, एक गहरे सामाजिक असंतुलन की ओर संकेत करता है.

यह जरूर है कि कैबिनेट मंत्रियों के पदों को सवर्णों से भरने के बाद, राज्य मंत्रियों यानी जूनियर मिनिस्टर बनाने में सामाजिक संतुलन का ध्यान रखा गया है. लेकिन वहां भी स्वतंत्र प्रभार देने में खेल किया गया है.

No comments:

Post a Comment