गर्व की बात है कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दो छात्र नेता केंद्र में मंत्री हैं। उच्च शिक्षित डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय को मानव संसाधन मंत्रालय मिला है।
बी एच यू में लाइब्रेरी खोलने का आंदोलन चला। जिस विश्वविद्यालय के बारे में हम सुनते थे कि कुलपति रात को छात्रावासों में चुपके से जाता था और देर रात किसी की बत्ती जलती थी तो पूछता था कि तबियत तो नहीं खराब है, आधी रात तक बच्चों को पढ़ाता था, कोई बच्चा कभी भी किसी प्रोफेसर से अपनी शिक्षा सम्बन्धी समस्या का समाधानकर लेता था वह विश्वविद्यालय अब प्रॉक्टोरियल बोर्ड के लठैतों का गढ़ बन गया है। गोया वहां टेस्ट देकर प्रतिभाशाली बच्चों को नहीं बल्कि छंटुआ गुंडों को बुलाया जाता है जिन्हें पढ़ाई नहीं प्रॉक्टोरियल बोर्ड की तोड़ाई की जरूरत है।
साथ ही छात्र संघ भंग है।
अर्जुन सिंह से लेकर मुरली मनोहर जोशी, कपिल सिब्बल, स्म्रति ईरानी सभी लोग यही समझते रहे कि छात्र संघ मतलब बी एच यू का गुण्डातंत्र। अब कम से कम आपलोग इस मिथक को तोड़िये। आपलोग वहीँ छात्रनेता रहे हैं परोक्ष रूप से आपलोगों को भी गुंडा कहा जा रहा है।
भवदीय,
आप लोगों का एक जूनियर

No comments:
Post a Comment