अब पिपरिया को जिला बनाना ही होगा
-------------------------------------------
-------------------------------------------
अब पिपरिया को जिला बनाना ही होगा
माँग का ये सिलसिला चलाना ही होगा
माँग का ये सिलसिला चलाना ही होगा
लंबित है ये माँग हमारी वर्षों से
अब इसको पूरा करवाना ही होगा
अब इसको पूरा करवाना ही होगा
राजनीति की ,कुछ कमज़ोरी जनता की
पूरी ताकत से अड़ जाना ही होगा
पूरी ताकत से अड़ जाना ही होगा
बिन रोये माँ दूध न देती बच्चों को
गला फाड़कर अब चिल्लाना ही होगा
गला फाड़कर अब चिल्लाना ही होगा
क़र्ज़ हमारे ऊपर है इस माटी का
आगे बढ़कर फ़र्ज़ निभाना ही होगा
आगे बढ़कर फ़र्ज़ निभाना ही होगा
नहीं चाहता कौन तरक्की के अवसर
किन्तु जंग का बिगुल बजाना ही होगा
किन्तु जंग का बिगुल बजाना ही होगा
गूंगी है सरकार ,व्यवस्था बहरी है
उसको अपना दर्द सुनाना ही होगा
उसको अपना दर्द सुनाना ही होगा
मत घबराओ जीत हमारी पक्की है
''सुगम'' मगर सड़कों पर आना ही होगा
''सुगम'' मगर सड़कों पर आना ही होगा
( महेश कटारे 'सुगम' Mahesh Katare Sugam )
No comments:
Post a Comment